लेखनी कहानी -06-Jul-2022... सपनों की उड़ान..
भाग (6)
रामलाल गाँव छोड़ कर जा रहा था.... इस बारे में गाँव में मुखिया के परिवार के अलावा कोई नहीं जानता था...। इसलिए रामलाल ने संध्या के ढलते ही गाँव के कुछ लोगों से अलग अलग बहाने बनाकर कुछ रुपये उधार ले लिए....।
रात ढलते ही रामलाल अपने परिवार के साथ गाँव छोड़ देता हैं....। वो अपने परिवार के साथ कहाँ गया... किसी को कानों कान कुछ खबर नही थीं...।
अगले दिन गाँव में ये बात बिजली की तरह फैल गई...। लेकिन कारण किसी को पता नहीं...। कुछ दिनों तक तो सभी इस बात पर नई नई अटकलें लगाते रहें...। पुलिस प्रशासन भी उनको खोजने में लगा रहा....। लेकिन जब कुछ दिनों तक कुछ पता नहीं चला तो सभी इस बात को आया राम गया राम की तरह भूल गए...। दिन महीनों में बदले....। परी अपने परिवार के साथ कहाँ गई.... इस बात का किसी भी शख्स को ज्ञात नहीं था... शायद लोग इस बारे में भूल भी जातें अगर कोई उसका पता लगाने वहाँ उस गाँव में नहीं आता तो....।
एक रोज़ एक मोबाइल एप्प के कुछ लोग जो गली गली डांस करने वाले बच्चों को खोजने ओर उन्हें बड़े मंच पर डांस करने का मौका देती थीं की .. एक टीम परी की वायरल हुई विडियो को देखकर ओर खोजबीन करके गाँव में पहुंची....। लेकिन यहाँ आकर जब उन्हें परी की गुमशुदगी का पता चला तो वो बहुत हताश हुवे....। काफी पूछपरख के बाद भी उनको पता नहीं चला की परी कहाँ गई हैं तो वो सभी उस गाँव से चले गए...।
उन सभी के जाने के बाद गाँव में एक बार फिर से परी की बातें.... ओर हाथ आया ऐसा मौका देख सभी सोच में पड़ गए....। लेकिन परी थीं कहाँ ये कोई भी नहीं जानता था....।
क्या परी ऐसे ही गुमनामी के अंधेरे में खो चुकी थीं... या वाकई मे उसकी जिंदगी में फिर से कोई बदलाव कोई मोड़ आने वाला था...!
क्या परी और उसका परिवार सही सलामत थे...?
क्या परी को कामयाबी मिलेगी..?
क्या परी अपने डांस को दुनिया के सामने ला पाएगी..?
परी की जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ हुआ.... जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा...। उसकी सपनों की उड़ान कहाँ तक गई....वो पता करेगें कुछ समय बाद.....।उसके बारे में आगे जानने से पहले हम चलते है एक नई सपनों की उड़ान से मिलने...।
आमची मुम्बई की कच्ची बस्ती में रहने वाला..... बिरजू....। मिलते हैं बिरजू की उड़ान से अगले भाग में....।
Reena yadav
17-Aug-2022 11:39 AM
👍👍👏👏
Reply
Madhumita
17-Aug-2022 09:32 AM
Nice part 👌
Reply
Raziya bano
17-Aug-2022 09:19 AM
Nice part
Reply